Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बेबी ने ऊंची कूद में हासिल किए प्रथम और तृतीय स्थान, रचना ने आर्म रेसलिंग में जीता गोल्ड

 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/11/2026 10:24:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:24:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बागपत जनपद बागपत पुलिस में तैनात महिला आरक्षी बेबी और महिला मुख्य आरक्षी रचना ने विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बागपत जनपद बागपत पुलिस में तैनात महिला आरक्षी बेबी और महिला मुख्य आरक्षी रचना ने विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

महिला आरक्षी बेबी ने 16 से 18 सितंबर 2026 तक पुलिस लाइन्स सहारनपुर में आयोजित 29वीं अंतरजनपदीय मेरठ जोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में ऊंची कूद सहित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊंची कूद में तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, महिला मुख्य आरक्षी रचना ने 11 से 13 फरवरी 2026 तक डॉ. भीमराव आंबेडकर मिनी स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों महिला पुलिसकर्मियों की खेल उपलब्धियों पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: 4,700 से अधिक महिलाएं ब्रांड से जुड़ीं, ठेकुआ, शहद, अगरबत्ती और हर्बल साबुन को मिल रही नई पहचान

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास

उत्तर प्रदेश: डीएवी स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद

हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO


Featured News