Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बेहट पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस-स्मैक और तमंचा बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 21/02/2026 11:26:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 21/02/2026 11:26:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना बेहट पुलिस की कार्यवाही में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस व 15 ग्राम अवैध स्मैक तथा 30,500/- रूपये नगद एंव 01 तमंचा .315 बोर बरामद। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना बेहट पुलिस की कार्यवाही में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस व 15 ग्राम अवैध स्मैक तथा 30,500/- रूपये नगद एंव 01 तमंचा .315 बोर बरामद। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है।  

 


इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20.02.2026 को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1. जुबैर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर 2. समरजहाँ उर्फ रानी पत्नी स्व0 शकूर निवासी ग्राम रीढी मोहिद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम पानसर से रीढी मोहिद्दीनपुर जाने वाले खडन्जे पर कब्रिस्तान के पास स्थित आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस, 15 ग्राम अवैध स्मैक, 01 देशी तमन्चा .315 बोर व 30,500/- रूपये नगद  बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना बेहट पर मु0अ0स0 94/26 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 
 


Featured News