-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता राधेमोहन सिंह पर गोलीबारी, जिला अस्पताल में हुए भर्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गोरखपुर के गगहा थाने क्षेत्र के चर्चित भाजपा नेता व प्रबंधक राधेमोहन सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गोरखपुर के गगहा थाने क्षेत्र के चर्चित भाजपा नेता व प्रबंधक राधेमोहन सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना रात करीब 8/45 मिनट की है रकहट भैसहा मार्ग पर हुकाबीर बाबा मन्दिर के समीप एक बंधे पर घटित की गई है। घायल व्यक्ति राधेमोहन सिंह, भाजपा नेता तथा लीलावती सिंह स्मारक इंटर मिडियेट कालेज भैंसहा के प्रबन्धक भी हैं। गोली पीछे साईड उनके पीठ में फसी हुई है, सूचना मिलते ही गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर घायल भाजपा नेता को अपने गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गगहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, घटना की सूचना मिलते ही सी ओ बांसगांव मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्यवाई में जुट गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, गोली लगने की सूचना पर सैकड़ों सुभाचिंतको का गगहा अस्पताल पर भीड़ जुट गई। घायल भाजपा नेता को एंबुलेंस सेवा द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, इस प्रकरण में गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद हैं पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां ईलाज जारी है।
राजस्थान: फलोदी/लोर्डिया पंपिंग स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
उत्तर प्रदेश: पिपरी थाने से स्थानांतरण पर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को भावभीनी विदाई
महाराष्ट्र: मोरया महिला गोविंदा पथक का मानव पिरामिड, नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन
महाराष्ट्र: कला घोड़ा महोत्सव में गोविंदा पथकों ने दहीहंडी संस्कृति को दी नई पहचान
हरियाणा: डबवाली पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर और महिला सुरक्षा पर किया जागरूक
हरियाणा: पंजाब मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति, डेरा मुखी पर बताया हमला