Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कैरेटलेन ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ के आभूषण हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 04/02/2026 10:36:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 04/02/2026 10:36:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से दिल्ली रोड स्थित कैरेटलेन ज्वेलरी शोरूम में गत 23 जनवरी 2026 की रात में हुई चोरी का खुलासा हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से दिल्ली रोड स्थित कैरेटलेन ज्वेलरी शोरूम में गत 23 जनवरी 2026 की रात में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 3 करोड़ रुपये के हीरे-सोने के आभूषण व 45,100 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी में शामिल 9 नैकलेश, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़ी ईयररिंग, 2 गले के सेट, 18 पेंडेंट, 3 चार्म्स, 90 अंगूठियाँ, 32 चेन, 11 चूड़ियाँ आदि। चोरी का मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला "पूर्व में कईं बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका" ने बताया कि वह करीब एक महीने से कबाड़ी बनकर  कैरेटलेन शोरूम की रेकी कर रहा था। मौसम खराब होने का इंतजार कर उसने स्वाति होंडा एजेंसी की छत से दीवार काटकर अंदर घुसा और सामान चुरा लिया। चोरी के बाद वह परिवार के साथ कलियर (रुड़की) चला गया था। परिवार के सदस्य भाई दिलशाद,  काली, भाभी सलमा और सीमा  चोरी के सामान को दूसरे राज्यों में बेचने में मदद करते थे। पुलिस ने इरशाद, दिलशाद, सलमा, काली और सीमा को छोटी रेलवे लाइन के पास से पकड़ा। इनके पास से नकली आभूषण भी बरामद हुए जो पुलिस को गुमराह करने के लिए रखे गए थे।

 

पकड़े गए चोर तहसील नकुड कोतवाली के क्षेत्रांतर्गत कस्बा अंबेहटा पीरजादगान  मौहल्ला कोटला के निवासी हैं। जो काफी समय पहले कस्बा अंबेहटा से सहारनपुर चले गये थे,और अब  फिलहाल रुड़की उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक/एस एस पी आशीष तिवारी जनपद सहारनपुर ने चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस व स्वाट/सर्विलांस  की संयुक्त टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए  चोरी की घटना के 5 आरोपियों दो पुरुष व तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे लगभग 3 करोड रुपए के  सोने व हीरे के आभूषण तथा 45,100/- रुपए नकद बरामद  किए। पुलिस विभाग सहारनपुर द्वारा टीम को 25 हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया।