Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर सेल की कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी के ₹6 हजार पीड़ित को दिए गए वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 05/05/2026 11:33:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 05/05/2026 11:33:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस दिलाई। UPI के जरिए ठगी का शिकार हुए युवक के खाते में ₹6,000 पुनः ट्रांसफर कराए गए, जिससे उसे बड़ी राहत मिली। हाइडल रोड, डांगहर निवासी सतीश उपाध्याय ने थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि ठगों ने उन्हें फर्जी पैसे क्रेडिट होने का मैसेज भेजकर झांसे में लिया और UPI के माध्यम से ₹6,000 ट्रांसफर करा लिए। शिकायत को तत्काल NCRP पोर्टल पर दर्ज कर साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी राशि ₹6,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।


पीड़ित ने जताया आभार

राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मीरजापुर पुलिस और साइबर सेल टीम का धन्यवाद किया और उनकी तत्परता की सराहना की। पुलिस ने पीड़ित को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें तथा सतर्क रहें। इस सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल की टीम—उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक, लाल दिग्गी चौकी प्रभारी आनंद कुमार सिंह ,कृष्णकांत त्रिपाठी और आरक्षी इरफान अंसारी—की अहम भूमिका रही।