-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अजीत राणा से की मुलाकात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पवार, जिला पंचायत सदस्य वेदपाल कोरी, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकांत कोरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह कोरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील कोरी, गंगोह के अनुसूचित मोर्चा मंडल महामंत्री अमित कोरी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास कोरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और निष्ठा ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
मध्य प्रदेश: दीपावली की रात आग का तांडव, श्याम मोबाइल दुकान में 10 से 12 लाख का नुकसान
राजस्थान: कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अधिकारी की बताई जा रही कार, परिजनों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश: दीपावली पर शांति व्यवस्था को लेकर पिपरी पुलिस सख्त, छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा की जानकारी