-
☰
उत्तर प्रदेश: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक हुई संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। पूर्व सैनिकों के सम्मुख आ रही समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भूमि विकास, ग्राम की सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, स्वास्थ सेवाओं सम्बन्धी समस्या तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त हुयी है, उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते हुये रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सैनिकों के हितार्थ जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, उनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद का कोई भी पात्र सैनिक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह, (अ0प्रा0), पुलिस व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों सहित पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी व पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
छत्तीसगढ़: चांदनी बिहारपुर महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक, विकास कार्ययोजना पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: जेई पर अभद्रता के आरोप, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
हरियाणा: क्राइम मीटिंग में एसपी के कड़े निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेश: विकास के नाम पर बढ़ती अव्यवस्था, जनता परेशान
छत्तीसगढ़: हरी खाद अपनाने की अपील, मिट्टी सुधार और लागत घटाने पर दिया जोर
हरियाणा: लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी, लाखों लाभार्थियों को सीधा मिला लाभ