Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला अस्पताल का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/02/2026 11:10:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:10:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और भर्ती हुए मरीजों व उनके तीमारदारों से उपचार एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सी एम एस और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उपचार व्यवस्था सरकार की मंशा के अनुरूप बेहतर ढंग से संचालित की जाए। इस दौरान मंडलायुक्त ने स्थानांतरण के बावजूद कार्यभार हस्तांतरित न किए जाने पर वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करते हुए तत्काल चार्ज सौंपा जाए।

 

निर्देश के अनुपालन में सी एम एस ने मौके पर ही अपने अधीनस्थ अधिकारी को विधिवत कार्यभार सौंप दिया। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में डॉक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। कुछ कमियां चिन्हित हुई हैं, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही, और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी।