-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाइन्स में डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता, मण्डलायुक्त-डीआईजी की टीम बनी विजेता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाईन्स जनपद सहारनपुर स्थित नवनिर्मित इन्डोर बैडमिंटन हॉल में जनपद सहारनपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मध्य डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाईन्स जनपद सहारनपुर स्थित नवनिर्मित इन्डोर बैडमिंटन हॉल में जनपद सहारनपुर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के मध्य डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के मध्य खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। मण्डलायुक्त, सहारनपुर रुपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह की टीम विजेता रही। वहीं सहायक कमिश्नर जी एस टी राकेश एवं डिप्टी कमिश्नर जी एस टी राजीव की टीम उपविजेता रही।
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता