Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा में नकली सिगरेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 16/11/2026 04:00:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 16/11/2026 04:00:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा में नामी कंपनियों के ब्रांड का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बाजार में खपाने वाले गिरोह का थाना फेस-2 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में सिगरेट की खाली डिब्बियां, तंबाकू, पैकिंग मशीनें और एक कार बरामद की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा में नामी कंपनियों के ब्रांड का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बाजार में खपाने वाले गिरोह का थाना फेस-2 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में सिगरेट की खाली डिब्बियां, तंबाकू, पैकिंग मशीनें और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खाली सिगरेट पैकेटों में तंबाकू भरकर मशीनों से उनकी दोबारा पैकिंग करते थे। इसके बाद नकली उत्पाद को नामी कंपनियों की असली सिगरेट बताकर बाजार में सप्लाई किया जाता था। इस तरह ग्राहकों और दुकानदारों को गुमराह कर अवैध कमाई की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लेक के 3,500 और कैप्स्टन के 1,440 खाली पैकेट बरामद किए हैं। इसके अलावा 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लेक की 128 और कैप्स्टन की 57 सिगरेट तथा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली तीन मशीनें भी जब्त की गई हैं। सिगरेट की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लैंजा कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही नेटवर्क के मुख्य संचालक की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

राजस्थान: गणेशपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच रतन जाट ने संभाला पदभार, सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ की नई शुरुआत

राजस्थान: खनियाधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने किया पत्रकारों का सम्मान, बोले- मेरी कमियां भी खुलकर बताएं

उत्तराखंड: पौड़ी में एडीजीपी डॉ. वी. मुरुगेशन ने किया पैठाणी थाने का निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा

उत्तर प्रदेश: आगरा में यातायात जागरूकता अभियान, 200 लोगों को बांटे गए ISI प्रमाणित हेलमेट

उत्तर प्रदेश: सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पत्रकार को तमंचा लेकर दौड़ाने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग


Featured News