Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राजगढ़ में दो आचार्यों का भव्य नगर प्रवेश, 21 अप्रैल को मोहनखेड़ा तक निकलेगा पैदल संघ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ashoke Bhandari , Date: 16/04/2026 12:47:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ashoke Bhandari ,
  • Date:
  • 16/04/2026 12:47:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  परम पूज्य राष्ट्रसंत गच्छाधिपती  आचार्य देवेश श्रीमद् विजय लेखेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब एवं परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश  श्रीमद् विजय हितेशचंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब आदि मुनी मंडल एवं साध्वी मंडल का गुरु पुण्य भूमि राजगढ़ नगर मैं भ

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  परम पूज्य राष्ट्रसंत गच्छाधिपती  आचार्य देवेश श्रीमद् विजय लेखेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब एवं परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश  श्रीमद् विजय हितेशचंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब आदि मुनी मंडल एवं साध्वी मंडल का गुरु पुण्य भूमि राजगढ़ नगर मैं भव्य नगर प्रवेश नगर प्रवेश हुआ ।नवकारसी के पश्चात शिव वाटिका से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ राजेंद्र भवन पहुंचा जहां दोनों आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए उसके पश्चात सकल श्री संघ राजगढ़ की ओर से  दोनों आचार्य को कामली औड़ाई गई ।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आरके जैन एवं दीपक जैन ने किया तथा अशोक भंडारी ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर नवकारसी के लाभार्थी परिवार का बहुमान भी किया गया।   दूसरे दिन जय तलेटी से दोनों आचार्य ,मुनी मंडल एवं साध्वी मंडल का मोहनखेड़ा तीर्थ के लिए भव्य एवं ऐतिहासिक प्रवेश हुआ ,पार्वती गार्डन में नवकारसी के पश्चात विशाल चल समारोह प्रारंभ हुआ ।रास्ते में मुनी जयप्रभविजय जी के मंदिर में दर्शन वंदन किये उसके पश्चात जयंत सेन म्यूजियम में विराजित परम पूज्य गच्छाधीपती आचार्य नित्यसेन सुरिश्वरजी महाराज साहब के  के दर्शन वंदन किये ।इस ऐतिहासिक पल के अनेक गुरु भक्त साक्षी बने जब तीन आचार्यो ,


साधु मंडल एवं साध्वी मंडल का मिलन हुआ ।वहां से चल समारोह मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचा जहां पर तीर्थ ट्रस्ट की ओर से आचार्य श्री की गहुली की गई एवं अगवानी की गई ।सभी ने मंदिर में दर्शन वंदन किये उसके पश्चात धर्म सभा हुई जिसमें आचार्य भगवंतो के प्रवचन हुए ।इस अवसर पर मोहनखेड़ा तीर्थ ट्रस्ट मंडल के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक ,समाजसेवी तथा बाहर से पधारे अनेक श्रीसंघों के सदस्य उपस्थित थे ।दिनांक 21 अप्रैल 24 ,मंगलवार को दोनों आचार्यो की निश्रा में अशोक राजमल जी भंडारी परिवार की ओर से उनके निवास से  राजगढ़ से मोहनखेड़ा के लिए पैदल यात्री संघ का भी आयोजन रखा गया है । जिसमें श्री अभिधान राजेंद्र कोष को लेकर परिवारजन रथ में बैठेंगे ।यात्री संघ मंडी गेट से प्रारंभ होगा जो नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचेगा जहां प्रवचन के पश्चात सुमेतिलालजी सराफ परिवार की ओर से स्वामीवात्सल्य का आयोजन भी रखा गया है । समाजसेवी एवं पत्रकार अशोक भंडारी ने सकल जैन श्री संघ राजगढ़ के सभी समाजजनों से स-परिवार  अधिक से अधिक संख्या में इस पैदल यात्रा संघ में पधारने का निवेदन किया है।