-
☰
उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ के बाद गोवध की फिराक में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा व बछड़ा बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं झकी रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, पशु चोरी आदि आपराधिक घटनाओं झकी रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17.02.2026 की रात्रि को उ0नि0 श्री जितेंद्र सिंह भाटी मय पुलिस फोर्स के गगनौली से दंगडोली जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम गांगनौली के जंगल मे कुछ व्यक्ति गोकशी करने की फिराक मे हैं। इस सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मुखबिर द्वारा बताये ईख के खेत की घेराबन्दी की गई। खेत में से किसी जानवर के रम्भाने की आवाज सुनाई दे रही थी, आवाज की ओर टार्च की रोशनी से प्रकाश डाला गया तो तीन संदिग्ध व्यक्ति एक बछडे के साथ खडे थे । पुलिस पार्टी को पास आता देख उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई । पुलिस पार्टी द्वारा खेत की घेराबंदी की गई तो 01 बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नसीम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम पाण्डौली थाना नागल जनपद सहारनपुर* के रुप में हुई । 02 अन्य बदमाश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये । फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कांबिग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 जिन्दा बछडा तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना नांगल जनपद सहारनपुर का बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध थाना नागल जनपद सहारनपुर गौकशी, गैंगस्टर आदि के लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त नसीम उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद। गिरफ्तार बदमाश के विरूध्द अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
राजस्थान: 25,800 अफीम के पौधे हुए बरामद, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अनपरा साइबर टीम ने क्रिप्टो ठगी की शिकार महिला के 19,468 रुपये वापस कराए
उत्तराखंड: बीएचईएल यूनियनों का केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन
गुजरात: वेजलपुर में चाय की केतली पर फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rape Case: 15 साल की मासूम के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने ग्वालियर में असंगठित कचरा संग्रहण पर जताई चिंता