Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 16/11/2026 04:10:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 16/11/2026 04:10:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट के मुर्धवा स्थित सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को हुए इस आयोजन में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट के मुर्धवा स्थित सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को हुए इस आयोजन में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मून स्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर, सेंट मैरी स्कूल दुद्धी, डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान, महिला मंडल स्कूल रेणुकूट और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ओबरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर रवि सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी मजबूत होती है।

आयोजन के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, लूडो, कैरम, शतरंज, डॉज बॉल, लंबी कूद, सामान्य ज्ञान, संगीत और कला सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह, प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य आकाश सिंह और हेड मिस्ट्रेस गायत्री पांडेय सहित शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिताओं का संचालन गेम टीचर अनिमेष रजक और अपूर्वा सिंह ने किया। समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।