-
☰
उत्तर प्रदेश: कुलपहाड़ नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला महोबा की नगर पंचायत कुलपहाड़, जिसे वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा “वैभवशाली कुलपहाड़” का कथित नाम दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला महोबा की नगर पंचायत कुलपहाड़, जिसे वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा “वैभवशाली कुलपहाड़” का कथित नाम दिया गया है। वहाँ निर्माण कार्यों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश से गठित जिला स्तरीय जाँच समिति द्वारा जाँच आरंभ कर दी गई है। इस जाँच के दौरान मानव सेवा संस्था भारत के मुख्य पदाधिकारी भी समिति के साथ मौके पर उपस्थित रहे। जाँच टीम द्वारा फिलहाल केवल भौतिक परीक्षण किया गया, किंतु यह तथ्य सामने आया कि किसी भी गुणवत्ता-विहीन निर्माण कार्य के सैंपल नहीं लिए गए, जिससे उनका प्रयोगशाला परीक्षण कराया जा सके। आगे की जाँच की दिशा और गहराई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मानव सेवा संस्था भारत ने स्पष्ट किया है कि सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को हर हाल में ज़मीन पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, जो भी व्यक्ति—प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से—पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग कर निजी स्वार्थ में लाभ लेता या देता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध अंतिम साँस तक संघर्ष जारी रहेगा। आज इस अवसर पर सहयोग देने वाले तथा समय-समय पर मार्गदर्शन करने वाले देवतुल्य मित्रों का संस्था की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह स्पष्ट किया गया कि यह प्रारंभिक जाँच है। न्यायिक प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की जाती है।
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने बाल भवन में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, 11 हजार देने की घोषणा
बिहार: धान के बिचड़े के विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
गुजरात: T20 मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28,500 का मुद्दामाल जब्त
उत्तर प्रदेश: 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती और खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गुजरात: भुवाजी की मांगीलाल पटेल के चुनाव जीत की भविष्यवाणी चर्चा में