Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पत्रकार को तमंचा लेकर दौड़ाने का आरोप, हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 16/11/2026 04:08:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 16/11/2026 04:08:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में एक स्वतंत्र पत्रकार के साथ कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत पर जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने पत्रकार आशीष त्रिपाठी को तमंचा दिखाकर दौड़ाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में एक स्वतंत्र पत्रकार के साथ कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत पर जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने पत्रकार आशीष त्रिपाठी को तमंचा दिखाकर दौड़ाया। किसी तरह घर पहुंचकर पत्रकार ने अपनी जान बचाई। घटना के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी है।

जानकारी के मुताबिक, आशीष त्रिपाठी शहर से अपने घर अहमदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कथित तौर पर सुदीप मिश्रा ने अपनी गाड़ी रोककर उन्हें घेर लिया और तमंचा निकालकर पीछा करने लगा। जान का खतरा भांपकर पत्रकार तेजी से भागे और घर में पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की और थाना प्रभारी को भी इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि करीब आठ साल पहले भी सुदीप मिश्रा और उसके भाइयों पर पत्रकार अरविंद त्रिपाठी के भाई आशुतोष त्रिपाठी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। इस मामले में रामचंद्र मिशन थाने में धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने हाल ही में सुदीप मिश्रा और उसके भाई सुनील मिश्रा उर्फ अंशु को सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों जेल भेजे गए थे। आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के महज दो दिन बाद ही सुदीप ने दोबारा हमला करने की कोशिश की।

पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ छिनैती, लूट, चोरी, मारपीट और मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता का दावा किया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में डकैती की योजना बनाने के मामले में भी उसकी गिरफ्तारी की बात कही गई है।

घटना से नाराज पत्रकारों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने, उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कराने और पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा देने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आरोपों की पुष्टि का इंतजार है।