-
☰
उत्तर प्रदेश: ललितपुर पुलिस जनशिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार किया प्रथम स्थान प्राप्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनशिकायतों के निस्तारण में ललितपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ललितपुर जनशिकायतों के निस्तारण में ललितपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के क्रम में माह जनवरी-2026 की प्रदेश रैंकिंग में जनपद ललितपुर को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर मो. मुश्ताक के निर्देशन में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया गया, जिसका मूल्यांकन मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ललितपुर को जनसुनवाई पोर्टल पर पहला स्थान मिला। इसके साथ ही थाना रैंकिंग में जनपद के 13 थानों ने शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें कोतवाली ललितपुर, जखौरा, बानपुर, मदनपुर, नाराहट, पूराकला, बार, पाली, महरौनी, तालबेहट, सौजना, गिरार एवं महिला थाना ललितपुर शामिल हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने IGRS से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
असम: दो दिवसीय किसान मेला संपन्न, आधुनिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का किया गया आयोजन
गुजरात: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना-रैली निकाली गई, कलेक्टर को सौंपी गई याचिका
गुजरात: मोबाइल पशु चिकित्सालय ने एक दिन में तीन गायों की करी सफल सर्जरी
राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया
गुजरात: पुलिस ने 74.46 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब करी जब्त