-
☰
उत्तर प्रदेश: खनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था पर करी समीक्षा बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज एवं जनपदों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान सहित विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने तथा व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण हेतु निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुगम दर्शन, यातायात, पार्किंग, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें। मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार करने तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 फरवरी से शुरू हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 व 12 की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।
असम: दो दिवसीय किसान मेला संपन्न, आधुनिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का किया गया आयोजन
गुजरात: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना-रैली निकाली गई, कलेक्टर को सौंपी गई याचिका
गुजरात: मोबाइल पशु चिकित्सालय ने एक दिन में तीन गायों की करी सफल सर्जरी
राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया
गुजरात: पुलिस ने 74.46 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब करी जब्त