-
☰
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, 3 दिन में 22 हजार से ज्यादा वाहनों पर की कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.05.2026 से 17.05.2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और दोषपूर्ण नंबर प्लेट, काले शीशे, स्टंटबाजी, ओवरस्पीड आदि के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 03 दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.05.2026 से 17.05.2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और दोषपूर्ण नंबर प्लेट, काले शीशे, स्टंटबाजी, ओवरस्पीड आदि के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 03 दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में तीनों जोन के डीसीपी एवं प्रभारी डीसीपी यातायात के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। उक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रभावी बनाना रहा। अभियान के दौरान विशेष रूप से प्रेशर हॉर्न/ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु डेसिबल मीटर का उपयोग करते हुए ध्वनि स्तर की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच की गई, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी एवं अन्य खतरनाक ड्राइविंग गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई। नोएडा जोन में कृत कार्रवाई नोएडा जोन में 70 स्थानों पर 12882 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 80 प्रेशर हॉर्न/ध्वनि यंत्र, 205 वाहन बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 105 काले शीशे, 03 वाहन स्टंटबाजी, 121 वाहन ओवरस्पीड व 2967 अन्य वाहनों सहित कुल 3481 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। इस दौरान 04 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 14 वाहन सीज किए गए। सेंट्रल नोएडा जोन में कृत कार्रवाई सेंट्रल नोएडा जोन में 73 स्थानों पर 5379 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 55 प्रेशर हॉर्न/ध्वनि यंत्र, 156 वाहन बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 51 काले शीशे, 30 वाहन स्टंटबाजी, 170 वाहन ओवरस्पीड व 1155 अन्य वाहनों सहित कुल 1617 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 01 अभियोग पंजीकृत किया गया, 05 वाहन सीज किए गए एवं 01 लावारिस वाहन को दाखिल किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में कृत कार्रवाई ग्रेटर नोएडा जोन में 91 स्थानों पर 7277 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 68 प्रेशर हॉर्न/ध्वनि यंत्र, 204 वाहन बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 85 काले शीशे, 14 वाहन स्टंटबाजी, 259 वाहन ओवरस्पीड व 784 अन्य वाहनों सहित कुल 1414 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा कृत कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा 39 स्थानों पर 46614 वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 463 प्रेशर हॉर्न/ध्वनि यंत्र, 781 वाहन बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 511 काले शीशे, 31 वाहन स्टंटबाजी, 1676 वाहन ओवरस्पीड व 12323 अन्य वाहनों सहित कुल 15785 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस प्रकार पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में यातायात सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत कुल 273 स्थानों पर 72152 वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 666 प्रेशर हॉर्न/ध्वनि यंत्र, 1346 वाहन बिना नंबर प्लेट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, 752 काले शीशे, 78 वाहन स्टंटबाजी, 2226 वाहन ओवरस्पीड व 17229 अन्य वाहनों सहित कुल 22297 वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 05 अभियोग पंजीकृत किए गए, 19 वाहन सीज किए गए तथा 01 लावारिस वाहन को दाखिल किया गया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई