-
☰
उत्तर प्रदेश: मोबाइल फोन स्नैचर रिषभ दयाल को किया गिरफ्तार, 11 फोन और दो बाइक बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता मोबाइल फोन स्नैच करने वाला एक अभियुक्त रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह को रामलीला ग्राउण्ड, सी बलाक, सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता मोबाइल फोन स्नैच करने वाला एक अभियुक्त रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह को रामलीला ग्राउण्ड, सी बलाक, सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल (स्पलेण्डर प्लस व एफजेड बाईक), स्नैचिंग के 11 मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीना जाता है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि इसके द्वारा बरामद हुए मोबाइल आईफोन-16 को 02 दिन पूर्व ही सेक्टर-62 नोएडा की टॉट मॉल वाली रोड़ से एक व्यक्ति से छीना था, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-48/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-05, सेक्टर-24 व दिल्ली/एनसीआर के भिन्न-भिन्न क्षेत्र से छीने है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त पूर्व में थाना सेक्टर-58, सेक्टर-24 व सेक्टर-20 नोएडा से मोबाइल फोन स्नैचिंग में जेल जा चुका है। रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व0 दयाल सिंह निवासी जी0डी कॉलोनी मूयर विहार फेस-3, थाना गाजीपुर, दिल्ली वर्तमान पता जीडी कॉलोनी, मयूर विहार, फेस-3, घडौली थाना गाजीपुर नई दिल्ली उम्र करीब 32 वर्ष।
उत्तर प्रदेश: कुलपहाड़ नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच शुरू
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल ने बाल भवन में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, 11 हजार देने की घोषणा
बिहार: धान के बिचड़े के विवाद में हिंसा, गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल
गुजरात: T20 मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28,500 का मुद्दामाल जब्त
उत्तर प्रदेश: 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती और खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
गुजरात: भुवाजी की मांगीलाल पटेल के चुनाव जीत की भविष्यवाणी चर्चा में