-
☰
उत्तर प्रदेश: 4,700 से अधिक महिलाएं ब्रांड से जुड़ीं, ठेकुआ, शहद, अगरबत्ती और हर्बल साबुन को मिल रही नई पहचान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ सोनभद्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने की पहल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ सोनभद्र की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने की पहल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सोनभद्र की महिलाओं द्वारा तैयार ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के विभिन्न उत्पाद मुख्यमंत्री को भेंट किए और महिला स्वावलंबन की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने बताया कि ‘सोनअर्थ’ के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के पारंपरिक हुनर को बाजार से जोड़ने और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को भेंट किए गए उत्पादों में ज्वार, रागी, कोदो और गेहूं से बने चार प्रकार के ठेकुआ, जंगल के फूलों से एकत्रित प्राकृतिक शहद, कृषि उपज से तैयार हर्बल शहद, मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से निर्मित ‘शिव द्वार’ अगरबत्ती तथा बकरी के दूध, हर्बल, कॉफी और हल्दी-चंदन से बने चार प्रकार के साबुन शामिल रहे। ‘सोनअर्थ’ ब्रांड को बेहतर स्वरूप देने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के सहयोग से लोगो निर्माण, आकर्षक पैकेजिंग, प्रचार-प्रसार और उत्पादों की गुणवत्ता जांच पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उत्पादों को बाजार में स्थापित करने के साथ महिलाओं की आय और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। 4,700 से अधिक महिलाएं आजीविका से जुड़ीं ‘सोनअर्थ’ से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में 4,700 से अधिक महिलाएं भागीदारी कर रही हैं। इनमें एक हजार से अधिक महिलाएं साबुन निर्माण, 200 से अधिक अगरबत्ती निर्माण, दो हजार से ज्यादा श्रीअन्न की खेती, 500 से अधिक ठेकुआ बनाने और एक हजार से अधिक महिलाएं शहद उत्पादन एवं संग्रहण के काम में लगी हैं। इन गतिविधियों से ग्रामीण महिलाओं के साथ स्थानीय किसानों और जनजातीय समुदायों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि ‘सोनअर्थ’ केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि सोनभद्र की महिलाओं के कौशल, मेहनत और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प का प्रतीक है। इसके जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को प्रदेश और देश के बाजारों में पहुंचाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा।
उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास
उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद
हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO