-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में गोपाष्टमी पर गौसेवा और गौहत्या मुक्त भारत का लिया गया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मंगलवार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी का महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट की ओर से महानगर के नुमाइश कैंप स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौदेवी मंदिर गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में मंगलवार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी का महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट की ओर से महानगर के नुमाइश कैंप स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गौदेवी मंदिर गौशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक शेरे हिन्द विजयकांत चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह ने किया। स्वामी मंगला नंद जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर पंडित अनिल कृष्ण कौदण्ड जी ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के बाद उन्होंने उपस्थित गौभक्तों को गौमाता की रक्षा, सेवा और गौहत्या मुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान सुंदर तरीके से सजी गौमाता श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गौमाता की पूजा-अर्चना, आरती और परिक्रमा कर सेवा का संकल्प लिया। भक्तों ने प्रतिदिन एक रुपया और एक रोटी गौसेवा के लिए समर्पित करने तथा घर की पहली रोटी गाय को खिलाने का प्रण लिया। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने भी गौमाता की पूजा कर उन्हें हरा चारा और गुड़ खिलाया। इस दौरान वानर राज बजरंगी भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजन में महामंडलेश्वर धीरजनंद जी महाराज, पंडित रजनीश पराशर, पंडित अरुण शर्मा, समाजसेवी अशोक राजपूत, प्रवीण मोंगा और वीना बजाज सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे। श्रद्धालु सुबह से शाम तक गौसेवा में जुटे रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल
उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि
हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश