Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रेलवे मजदूर यूनियन ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/02/2026 11:17:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:17:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारत सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सहारनपुर शाखा द्वारा रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारत सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सहारनपुर शाखा द्वारा रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन यूनियन के महामंत्री बी.सी. शर्मा और मंडल मंत्री मनमीत सिंह के आह्वान पर आयोजित हुआ। रेल कर्मचारियों ने श्रम कानूनों में किए गए बदलावों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने सरकार से इन बदलावों पर पुनर्विचार करने की अपील की। प्रदर्शन में अजय कुमार बिरला, रामप्रीत, उपेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, बाबू राम, परविन्द्र, राजन वत्स, अर्जुन बालियान सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।