-
☰
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राष्ट्रीय स्वर्ण समाज जनपद सहारनपुर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरुद्ध कथित रूप से समाज एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर राष्ट्रीय स्वर्ण समाज जनपद सहारनपुर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरुद्ध कथित रूप से समाज एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राजकुमार भाटी द्वारा सार्वजनिक मंचों एवं सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से विभिन्न समाजों और धार्मिक वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने कहा कि उनके कथित बयानों में समाज विशेष और धार्मिक ग्रंथों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां शामिल हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। राष्ट्रीय स्वर्ण समाज का कहना है कि ऐसे बयानों के वीडियो और प्रमाण सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं, जिनमें धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। संगठन ने इसे सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने यह भी मांग की कि इस मामले में एक करोड़ रुपये तक की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने से बचे। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की अपील की गई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्ण समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रद्युमन शर्मा, अमित कुमार, शुभम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार राणा, राजीव शर्मा, विजय शर्मा, सतीश कुमार, जयपाल शर्मा, वैभव, सारांश शर्मा, डॉ. पीके शर्मा, रणजीत सिंह, विक्रांत सिंह, शिवम कौशल, चेतन शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं राकेश कुमार शर्मा शामिल रहे। इसके अलावा अन्य जिलों से आए राष्ट्रीय स्वर्ण समाज संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मालाखेड़ी और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रद्युमन शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई