-
☰
उत्तर प्रदेश: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम को रिफ्लेक्टर स्टीकर अभियान का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें कमी लाने के उद्देश्य से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), सहारनपुर एवं परिवहन विभाग, सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वाहन रिफ्लेक्टर स्टीकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें कमी लाने के उद्देश्य से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए), सहारनपुर एवं परिवहन विभाग, सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वाहन रिफ्लेक्टर स्टीकर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल, पुलिस चौकी तिराहा पर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान आईआईए के पदाधिकारियों ने ए आर टी ओ संदीप जैसवाल (प्रवर्तन) एवं मानवेंद्र प्रताप सिंह (प्रशासन), परिवहन विभाग सहारनपुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर ए आर टीओ संदीप जैसवाल एवं मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोहरे एवं कम दृश्यता के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए जाने से रात और कोहरे में वाहनों की पहचान आसानी से हो पाती है, जिससे दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। आईआईए चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है और इसे आगामी कुछ दिनों तक निरंतर चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक वाहन इस सड़क सुरक्षा पहल से जुड़ सकें। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की बैक साइड पर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए, जिससे उनकी दृश्यता में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के समापन पर आईआईए पदाधिकारियों द्वारा ए आर टी ओ अधिकारियों को संस्था की मासिक पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर आईआईए के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी, संस्था के सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश सपरा, उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, प्रेम क्वात्रा, कामधेनू एरिया हेड अतीश गुप्ता, संजय गर्ग, मनजीत सिंह अरोड़ा, प्रियेश गर्ग सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
राजस्थान: ADCA केस का लिया संज्ञान , स्वाति मिश्रा के माध्यम से न्याय दिलाने का आश्वासन
राजस्थान: मोक्ष का मार्ग, अहंकार और क्रोध से दूरी है जरूरी
गुजरात: नादबेट पहुंची सेना-नौसेना-बीएसएफ की कार रैली, भव्य तरीके से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: एनपीए खाता और बैंक कार्रवाई, आम नागरिक के लिए सरल कानूनी जानकारी
गुजरात: पहली बार विज्ञान परीक्षा केंद्र, छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
गुजरात: 25 साल बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार, करजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई