Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दून हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/02/2026 11:55:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/02/2026 11:55:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़  क्षेत्र में दून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला सहारनपुर के बिहारीगढ़  क्षेत्र में दून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। देहरादून की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को सुन्दरपुर के निकट तेज रफ्तार से जा रही एक रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को शीघ्रता पूर्ण सड़क से उठाकर सी एच सी (प्राथमिक चिकित्सालय) फतेहपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस ने बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे हादसा काफी भयावह हो गया। पुलिस रोडवेज बस के ड्राइवर के विरूद्ध कार्रवाई में जुटी। और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।