Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर IMA की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, CMO ने दिए ICU संचालन के दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/11/2026 10:26:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:26:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की सहारनपुर शाखा की इस कार्यकाल की पहली जनरल बॉडी मीटिंग बुधवार को जीपीओ रोड स्थित सभागार में आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की सहारनपुर शाखा की इस कार्यकाल की पहली जनरल बॉडी मीटिंग बुधवार को जीपीओ रोड स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता IMA अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने की। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। मानद सचिव डॉ. अनुपम मलिक ने सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. जैन, डॉ. सुरेंद्र मोहन गुप्ता और डॉ. पूनम कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। IMA अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल और डॉ. सौम्या जैन ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर शॉल ओढ़ाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ ने ICU के निर्माण और संचालन से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा ICU संचालन में सरकारी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक व्याख्यान भी आयोजित किए गए। डॉ. मयंक नौटियाल (MCh, गैस्ट्रो सर्जरी) ने जीआई एवं हेपेटोबिलियरी सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीकों, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। वहीं, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति रैना ने गंभीर एंडोमेट्रियोसिस के सर्जिकल प्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए सर्जरी की भूमिका, सावधानियों और बेहतर उपचार परिणामों के बारे में बताया।

व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न चिकित्सा विषयों पर चर्चा की। बैठक में संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. खलीउल्ला खान, डॉ. नरेंद्र खन्ना, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. महेश गोयल, डॉ. उदयराज सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. नागपाल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. आर.एन. बंसल, डॉ. वंदना आर्य, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पूजा खन्ना, डॉ. अनिता मलिक, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. जी.बी. लाल, डॉ. सी.एस. चोपड़ा, डॉ. रविंद्र राणा और डॉ. प्रशांत खन्ना सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: 4,700 से अधिक महिलाएं ब्रांड से जुड़ीं, ठेकुआ, शहद, अगरबत्ती और हर्बल साबुन को मिल रही नई पहचान

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास

उत्तर प्रदेश: डीएवी स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद

हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO


Featured News