-
☰
उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस ने बरामद किए 124 खोए हुए मोबाइल, 30 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को लौटाए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शामली में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 124 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 124 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के सभी थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के ये मोबाइल फोन बरामद किए। 15 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने शामली पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना दें, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।