Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: उन्नाव में शिक्षा चौपाल बनी प्रेरणा का मंच, बच्चों के भविष्य और संस्कारों पर गूंजे संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar , Date: 09/05/2026 03:06:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar ,
  • Date:
  • 09/05/2026 03:06:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 09/05/2026 को मोहम्मद पुर चक सुनौरा ब्लॉक औरास जनपद उन्नाव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 09/05/2026 को मोहम्मद पुर चक सुनौरा ब्लॉक औरास जनपद उन्नाव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित ARP डॉ अंजू रंजना जी ने बच्चों को नियमित भेजने के लिए अभिभावकों को संबोधित करते हुए आवाहन किया और बच्चों के शैक्षिक उन्नयन पर विशेष चर्चा की । ARP श्री राम मिलन जी ने  मां की भूमिका का सिकंदर और पोरस की इच्छा शक्ति का उदाहरण देते हुए सबको अपने माता पिता के साथ साथ सभी के माता पिता को सम्मान देने जैसे संस्कारों पर विशेष जोर देने की बात की एवं शैक्षिक उन्नयन पर विशेष जोर देते हुए अपनी काव्य पंक्तियों के साथ सभी बच्चों अभिभावकों और गणमान्य लोगों में उर्जा का संचार किया। पूर्व ARP श्री इम्तियाज हुसैन जी ने सभी को संबोधित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। होनहार बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।सभी बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों के शैक्षिक उन्नयन का एक सफल कार्यक्रम  का समापन जलपान के साथ कर  एक अच्छी पहल प्रस्तुत की।


Featured News