Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब होंगे पोस्टपेड, उपभोक्ताओं को पहले उपयोग बाद में भुगतान की मिलेगी सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 09/05/2026 11:24:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 09/05/2026 11:24:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर.डी.एस.एस. RDSS योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर.डी.एस.एस. RDSS योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी किया है। प्रबन्ध निदेशक उ.प्र. पाकालि0 के निर्देशानुसार अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड का बदलाव मुख्यालय स्तर से RMS बैकएंड के जरिए किया जाएगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल बिलिंग माह मई-2026 का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से जारी होगा।

उपभोक्ताओं को उनके बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगे। निश्चित समय सीमारू विभाग द्वारा हर महीने की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि नेटवर्क समस्या के कारण ऑटोमैटिक रीडिंग नहीं आती है, तो कर्मचारी घर आकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। नए कनेक्शन अब से सभी नए बिजली कनेक्शन केवल स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे। बकाया भुगतान और किस्तों की सुविधारू उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए विभाग ने किस्तों की विशेष व्यवस्था की है घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के पुराने बकाये को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। सिक्युरिटी राशि पूर्व में जमा की गई सिक्युरिटी धनराशि को जून से अगले 4 महीनों के बिलों में वापस समायोजित किया जाएगा। नियमों के अनुसार, बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। उपभोक्ताओं की सहायता और शिकायतों के समाधान के लिए विभाग द्वारा ’विशेष कैंपों’ का आयोजन भी किया जाएगा।

05/05/2026
05/05/2026
25/03/2026
09/02/2026
28/01/2026
28/01/2026
23/01/2026
13/01/2026
09/01/2026
09/01/2026
08/01/2026
08/01/2026
29/12/2025
17/12/2025