Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति हुई बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 27/02/2026 11:07:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 27/02/2026 11:07:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रोहित प्रधान पुत्र  चौ0 रफल सिह निवासी ग्रांम मुरादखेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दुकान का शटर उखाड़ कर 20 हजार नकद, इन्वर्टर, बैटरा व डीवीआर चोरी कर लेना व दुकान के कैमरे तोड़ देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 331(4)/305(ए)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रोहित प्रधान पुत्र  चौ0 रफल सिह निवासी ग्रांम मुरादखेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दुकान का शटर उखाड़ कर 20 हजार नकद, इन्वर्टर, बैटरा व डीवीआर चोरी कर लेना व दुकान के कैमरे तोड़ देने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 331(4)/305(ए)/324(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। पुलिस कप्तान अभिनंदन सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनवारण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नकुड़ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गस्त चैकिंग के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त मुबारिक पुत्र मतलूब निवासी ग्राम ताताहेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर को ग्राम टिडौली से ग्राम बाईखेडी की और जाने वाले रास्ते पर बनी टयूवेल के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गया 01 माइक्रोटेक कम्पनी का इन्वर्टर, केबीएस पावर का 01 बैटरा व 5160/- रूपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।