-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला शक्ति कार्यक्रम में छात्रों को कानून और कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महिला शक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम में महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह, महिला कांस्टेबल अनु, चालक हेड कांस्टेबल अमित द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, राजकीय जिला पुस्तकालय लिंक रोड, बी.डी. बजोरिया कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, एस.डी. इंटर कॉलेज आदि में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याएं पूछी गईं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महिला शक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम में महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह, महिला कांस्टेबल अनु, चालक हेड कांस्टेबल अमित द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, राजकीय जिला पुस्तकालय लिंक रोड, बी.डी. बजोरिया कॉलेज, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, एस.डी. इंटर कॉलेज आदि में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याएं पूछी गईं। टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं आदि के बारे में जानकारी दी गई। तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा आदि विषयों पर भी जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे-1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम, 108 एम्बुलेंस सहायता, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, आदि। अंत में जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।
असम: दो दिवसीय किसान मेला संपन्न, आधुनिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का किया गया आयोजन
गुजरात: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना-रैली निकाली गई, कलेक्टर को सौंपी गई याचिका
गुजरात: मोबाइल पशु चिकित्सालय ने एक दिन में तीन गायों की करी सफल सर्जरी
राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया
गुजरात: पुलिस ने 74.46 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब करी जब्त