-
☰
उत्तर प्रदेश: महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कानपुर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी के तत्वावधान में वाल्मीकि उपवन (मोतीझील) में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी के तत्वावधान में वाल्मीकि उपवन (मोतीझील) में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगठित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में अध्यक्ष बृजेन्द्र मकोरिया, महामंत्री सुनील लोहिया, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रामगोपाल सरपंच ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान एवं महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राम स्वरूप, रामजियावन सागर, कैलाश नाथ मुंगेर, प्रकाश हजारिया, मुन्ना पहलवान, बब्लू खोटे, एडवोकेट विनोद कुमार, रामगोपाल चौधरी, जागे हजारिया, सुरेश राका, महेन्द्र पाल, अशोक भारती, श्रीकांत बैरिसाल, अजय वाल्मीकि, दिनेश सुदर्शन, राजेश तिलकधारी, सौरभ माल्या, लल्लू, मनोज सुदर्शन, विनोद लाला, इंद्रजीत पाटनी, विनय सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुजरात: सैटेलाइट पार्क और मारुति सोसायटी की जर्जर सड़कें बन रहीं है हादसों की वजह
गुजरात: खुकी नदी में कचरा जलाने पर प्रशासन सख्त, सात दिन में सफाई के आदेश
उत्तर प्रदेश: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर पति की करी हत्या
उत्तर प्रदेश: अवैध वसूली विरोध पर ड्राइवर पिटा, ट्रक चालकों ने किया जाम
उत्तर प्रदेश: एंटी रोमियो टीम ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान