Contact for Advertisement 9919916171

उत्तर प्रदेश: आगरा में यातायात जागरूकता अभियान, 200 लोगों को बांटे गए ISI प्रमाणित हेलमेट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 16/11/2026 04:12:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 16/11/2026 04:12:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगरा में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे यातायात माह अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में नवंबर 2026 के दौरान जिलेभर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग और कार्रवाई भी की जा रही है।

विस्तार

इसी कड़ी में 15 नवंबर को दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में SPHEEHA NGO के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त नगर मनोज कुमार यादव ने छात्राओं और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की।

इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है और छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल भटनागर ने जानकारी दी कि SPHEEHA संस्था की ओर से आगरा के विभिन्न कॉलेजों के 150 विद्यार्थियों और आगरा पुलिस के करीब 50 कर्मचारियों को ISI प्रमाणित हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना रहा।

Featured News