Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्रांतीय जोनल कमेटी के को-कन्वीनर बने उमापति पांडेय, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/07/2026 03:16:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/07/2026 03:16:50 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमापति पांडेय को उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत, लखनऊ उपकास की 67वीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक, जो विगत दिनों आजमगढ़ में आयोजित हुई थी, में उपकास के प्रांतीय अध्यक्ष आर. पी. यादव द्वारा प्रांतीय जोनल कमेटी का को-कन्वीनर मनोनीत किए जाने पर आज दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नगर के एक होटल में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने श्री पांडेय को पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि श्री उमापति पांडेय का दीर्घकालीन अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा अधिवक्ताओं के हितों के लिए उनका निरंतर योगदान उपकास को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगा।

अपने सम्मान से अभिभूत श्री उमापति पांडेय ने उपकास के प्रांतीय नेतृत्व, विशेष रूप से प्रांतीय अध्यक्ष श्री आर. पी. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश भर के कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने श्री पांडेय के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें पुन शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपकास के प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र 
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  राजेश देव पाण्डेय, उपाध्यक्ष  सुरेंद्र केशरी, महामंत्री फैज़ान अंसारी, सहसचिव प्रदीप धर द्विवेदी वी के रावत, प्रवक्ता राकेश पति तिवारी रमेश केशरी,जनार्दन पांडेय प्रसिद्ध नाथ सोनी,चेयरमैन एल्डर कमेटी कृष्णकांत तिवारी, सदस्य एल्डर कमेटी अधिवक्ता सतीश पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।c


Featured News