-
☰
उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 11 फरवरी को बढ़ई व राजमिस्त्री ट्रेड के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहायक आयुक्त उद्योग गौतमबुद्धनगर स्वीटी उपाध्याय ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण हेतु ऑन लाईन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in/msme.up.gov.in
पर प्राप्त आवेदन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहायक आयुक्त उद्योग गौतमबुद्धनगर स्वीटी उपाध्याय ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण हेतु ऑन लाईन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in/msme.up.gov.in अभ्यर्थी प्रशिक्षण हेतु भरे गए ऑन लाईन आवेदन पत्र की प्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट अंकित हो तथा 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत शपथ पत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना अभिलेख सत्यापन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत पात्रता के लिए केवल जाति ही एकमात्र आधार नहीं है, ऐसे व्यक्ति भी पात्र होंगे जो परंपरागत कारीगरी जाति से भिन्न हैं। ऐसे आवेदकों को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका या नगर निगम के संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
पर प्राप्त आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों को बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत बढई एवं राजमिस्त्री ट्रेड के चयन के लिए11-02-2025 को प्रात 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सूरजपुर कलेक्ट्रेट के निकट इकोटेक-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर परिसर में गठित समिति द्वारा अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
राजस्थान: ADCA केस का लिया संज्ञान , स्वाति मिश्रा के माध्यम से न्याय दिलाने का आश्वासन
राजस्थान: मोक्ष का मार्ग, अहंकार और क्रोध से दूरी है जरूरी
गुजरात: नादबेट पहुंची सेना-नौसेना-बीएसएफ की कार रैली, भव्य तरीके से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: एनपीए खाता और बैंक कार्रवाई, आम नागरिक के लिए सरल कानूनी जानकारी
गुजरात: पहली बार विज्ञान परीक्षा केंद्र, छात्रों का गुलाब देकर किया स्वागत
गुजरात: 25 साल बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार, करजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई