-
☰
उत्तर प्रदेश: बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान एवं जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता रामाज्ञा स्कूल के.पी. 5 में आयोजित हो रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान एवं जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता रामाज्ञा स्कूल के.पी. 5 में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, सहारनपुर और आगरा शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैचों में रोमांचक मुकाबले हुए। आगरा ने मेरठ को 16/02 से हराया, गाजियाबाद ने प्रयागराज को 22/11 से पराजित किया, गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 11/10 से हराया, आगरा ने सहारनपुर को 23/11 से हराया, गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 6/2 से हराया और सहारनपुर ने मेरठ को 2/0 से मात दी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ. परवेज़ ने बताया कि सभी मैच उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के निर्णायक मंडल द्वारा कराए गए, जिसमें मुख्य रेफरी ऋषभ बत्रा, विनय पंवार, सौरभ कुमार, सोहित पंवार और वाहिद खान रहे। इस अवसर पर रामाज्ञा स्कूल की प्रधानाचार्या अवनि सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी, जबकि कार्यक्रम में विजय कुमार, अंजुम मलिक, सुमित नागर, सुभम नागर और कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सभी टीमें अपनी उत्कृष्ट खेलकौशल का प्रदर्शन कर रही हैं और दर्शकों को खेल का रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव में लोक कला और भक्ति का संगम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा दूसरा दिन
छत्तीसगढ़: पंडो जनजाति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
छत्तीसगढ़: तलवार लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़: 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर के लिए हुए रवाना
मध्य प्रदेश: मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य नगर प्रवेश, धर्मसभा में दिया आध्यात्मिक संदेश
Trending News: पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्जेंटीना बना भारत का सहारा, LPG सप्लाई दोगुनी