Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/02/2026 05:54:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:54:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपट्टी गांव में रविवार रात एक दंपत्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपट्टी गांव में रविवार रात एक दंपत्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरस्वती विश्वकर्मा उर्फ बुटली तथा मृतक की पहचान रोहित विश्वकर्मा (पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।