-
☰
उत्तर प्रदेश: 19 वर्ष मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक बालिका के यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एक बालिका के यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। सोमवार 20 अप्रैल 2026 को वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त इन्जमाम पुत्र नसर उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम मल्हीपुर थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर द्वारा वादी की बालिग पुत्री शीबा उम्र लगभग 19 वर्ष को बहका फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने के संबंध में प्राप्त सूचना पर थाना रामपुर मनीहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 130/26 धारा 64 (1) व 87 बी एन एस में पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू आदेश निर्देश दिए गए थे। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 2026 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त नामजद वांछित अभियुक्त इन्जमाम पुत्र नसर उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम मल्हीपुर थाना रामपुर मनीहारान जनपद (सहारनपुर) को मुखबिर की सूचना पर मल्हीपुर टैम्पू स्टैंड से करीब 50 मीटर की दूरी से ग्राम मल्हीपुर बड़गांव रोड समय करीब 11,05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उपरोक्त अभियुक्त इन्जमाम पुत्र नसर ग्राम मल्हीपुर थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद (सहारनपुर) का निवासी है तथा उसके खिलाफ थाना रामपुर मनिहारान में पूर्व का कोई अपराधिक मामला दर्ज नही है। अभियुक्त इन्जमाम पुत्र नसर को उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हैड कांस्टेबल विकास कुमार व हैड कांस्टेबल मोहित राणा थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सूझ-बूझ के साथ गिरफ्तार किया।
गुजरात: साधु की गोली मारकर की गई हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसा में कंबाइन मशीन की टक्कर से युवक की हुई मौत
असम: 23 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं से तेज़ी, बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: भीषण गर्मी के बीच छाछ वितरण, हजारों लोगों को मिली राहत
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कर धर्मेंद्र को किया गिरफ्तार
झारखण्ड: ब्लैक शीशों के खिलाफ सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई