Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय में ‘शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 17/03/2026 05:21:53 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 17/03/2026 05:21:53 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में श्शिशु संरक्षण माहश् का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ यह अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक पूरे जिले में संचालित रहेगा।

विस्तार

छत्तीसगढ़: बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में श्शिशु संरक्षण माहश् का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ यह अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक पूरे जिले में संचालित रहेगा। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने माताओं को संबोधित करते हुए शिशु के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण और नियमित टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया। अभियान में मिलेंगी ये सेवाएं इस अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को रतौंधी और अन्य बीमारियों से बचाव हेतु विटामिन श्एश् की सिरप पिलाई जाएगी। साथ ही शिशुओं में एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए आयरन एवं फोलिक एसिड (आईएफए) सप्लीमेंट का वितरण किया जाएगा। अभियान के दौरान उन बच्चों की विशेष रूप से पहचान की जाएगी जो किन्हीं कारणों से नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, ताकि उन्हें समय पर सुरक्षा प्रदान की जा सके।

इसके अलावा बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर गंभीर कुपोषित बच्चों (एसएएम) की पहचान की जाएगी और जरूरतमंद बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा जाएगा। माताओं को स्तनपान, पूरक आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण और पोषण सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि जिले का एक भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।
अभिभावकों से अपील स्वास्थ्य विभाग ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र ले जाकर इस अभियान का लाभ अवश्य उठाएं और अपने बच्चों के स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य की नींव रखें।


Featured News