Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मुजफ्फरनगर में पुलिस का बड़ा खुलासा अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 17/03/2026 10:30:08 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 17/03/2026 10:30:08 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  बशाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल यादव,उपनिरिक्षक आनंद कुमार, उपनिरिक्षक राहुल कुमार, उपनिरिक्षक अभिषेक चौधरी,उपनिरिक्षक अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम ने जिंदगीयों के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा मौत का सामान बेचने वाले गिरोह को बेनकाब कर भारी संख्या में अवैध शस्त्र भी किये बरामद मुज़फ्फरनगर।

विस्तार

हरियाणा:  बशाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल यादव,उपनिरिक्षक आनंद कुमार, उपनिरिक्षक राहुल कुमार, उपनिरिक्षक अभिषेक चौधरी,उपनिरिक्षक अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम ने जिंदगीयों के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा मौत का सामान बेचने वाले गिरोह को बेनकाब कर भारी संख्या में अवैध शस्त्र भी किये बरामद मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशलमार्ग निर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस एक से बढ़कर एक सराहनीय कारनामो को अंजाम देते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।अपनी तेजतर्रार एवं व्यवहारिक कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले महंती जुझारू शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने समय समय पर अपनी बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना पेश किया हुआ हैं।शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ऐसे थानाध्यक्ष है जो स्वंम कड़ी लगन और परिश्रम से काम करते हैं तो वहीं अपने अधीनस्थ को भी इस बात पर प्रेरित करते हैं की अपने कर्तव्य एवं दायित्व से सभी का दिल जीते और अपराधियों को उन्ही की जुबान में जवाब देकर पुलिस का इकबाल बुलंद रखें और आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम में उपनिरीक्षक विशाल यादव,उपनिरिक्षक आनंद कुमार। 

उपनिरिक्षक राहुल कुमार, उपनिरिक्षक अभिषेक चौधरी,उपनिरिक्षक अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम ने एक ऐसे शानदार गुडवर्क के रूप में दिया हैं जो जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा मौत का सामान बेचने  वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार के साथ कई अभियुक्तों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर,  04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार भी बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी काफी मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं जो एक शातिर किस्म के अपराधी है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक  सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 15/16.03.2026 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग तितावी की ओर से आ रहे है। 

 तथा नहर पटरी होते हुए बुढ़ाना की ओर जाने वाले है, जिनके पास अवैध अस्लाह है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम पलडी नहर पुलिया पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात तितावी की ओर से 01 कार आते हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा पुलिया से पहले की कार को रोककर भागने का प्रयास करने लगा जिसें पुलिस टीम ने घेर घोटकर पकड़ लिया तथा कार में बैठे 03 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। चैकिंग करने पर अभियुक्तगण के कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर,  04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम आकिल पुत्र सलाउददीन निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ वे फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ वे मौहम्मद तालिब पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी नरहाडा थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ व शाहरूख  पुत्र शौकीन अहमद निवासी म0न0 200 पुरवाफैय्याज अली थाना देहली गेट जनपद मेरठ है।

बरामदगी का विवरण-07 पिस्टल 32 बोर,03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर,04 जिन्दा कारतूस 315 बोर,तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार नम्बर यूपी 15 डीएक्स 9007 है।पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध अस्लाहों को खरीदने व बेचने का कार्य करते है तथा हमारे पास से बरामद अस्लाह हमने मेरठ से खरीदे थे जिनका नाम पता हमे नही मालूम है। ये अवैध अस्लाह पिस्टल 40 हजार रूपये में खरीदकर 65-70 हजार रूपये तथा तमंचे का 6 हजार रूपये में खरीदकर उन्हे 8-10 हजार रूपये में बेच देते है। तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। क्योकि कुछ समय में ग्राम पंचातय का चुनाव आने वाला है तो उसमें अवैध अस्लाहों की मांग बढ जाती है उसी को लेकर हम लोग यहां अवैध शस्त्र बेचने आये थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया। हम लोग जनपद शामली, सहारनपुर, बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि में मांग के अनुसार अस्लाह सप्लाई करते है।

Related News

छत्तीसगढ़: गर्मी से पहले अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा पूर्वाभ्यास, डॉक्टर और स्टाफ को दी गई जागरूकता ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया

छत्तीसगढ़: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन, प्रथम चरण 1 मई से शुरू

छत्तीसगढ़:  पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय में ‘शिशु संरक्षण माह’ का शुभारंभ, 21 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वास्थ्य अभियान

हरियाणा: प्रा. डॉ. सागर जाधव ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर 1 लाख रुपये दान किए


Featured News