Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: AC ब्लास्ट बना मौत का कारण, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Suraj Maurya , Date: 04/05/2026 11:43:16 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:43:16 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग ने एक ही परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। हादसे में कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग आग की चपेट में आ गए और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। सबसे हृदयविदारक दृश्य तब सामने आया, जब डेढ़ साल का मासूम अपनी मां के सीने से चिपका हुआ मृत मिला।

घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य जन्मदिन मनाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं घर में फंसे निशांक ने आखिरी वक्त में अपने भाई को वीडियो कॉल कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरे इलाके में इस हादसे के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।