Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 15/07/2026 05:43:15 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 15/07/2026 05:43:15 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: थाना शहर टोहाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में न्यायालय से बेल जंप कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह उर्फ गंजू पुत्र हरबंस उर्फ बंसी निवासी गांव मंडवी, तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी थाना शहर टोहाना में दर्ज वर्ष 2025 के चोरी के एक मामले में वांछित था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह निर्धारित तिथि पर पेश नहीं हुआ और बेल जंप कर फरार चल रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से फरार और बेल जंप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।