-
☰
गुजरात: पुराना हमीदा हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मेहंदी हसन हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी काबू
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अपराध शाखा -2 की टीम ने पुराना हमीदा मेहंदी हसन की हत्या करने के आरोप में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
विस्तार
गुजरात: अपराध शाखा -2 की टीम ने पुराना हमीदा मेहंदी हसन की हत्या करने के आरोप में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार। अब तक कुल 4 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -2 की टीम ने पुराना हमीदा में 42 वर्षीय मेहंदी हसन की हत्या करने के आरोप मे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना हमीदा निवासी जब्बार हसन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मेहंदी हसन सहित पांच भाई है। चाचा कुरबान व उसका बेटा आवेश पिछले कई दिनों से मेहंदी हसन के साथ गाली गलौज कर रहे थे। तीन मई की रात लगभग सवा दस बजे मेहंदी हसन बैठक में बैठा हुआ था। यह बैठक परिवार के साझे की है। तभी वहां पर कुरबान पहुंचा और उसने मेहंदी हसन को शराबी कहकर आवाज लगाई। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई। किसी तरह से बीच बचाव किया लेकिन लगभग 20 मिनट बाद जब मेहंदी हसन घर से बाहर निकला। तभी एकदम से कुरबान उसके बेटे आवेश, साकिर, सोहेल, बलकिशा ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस टीम ने पुराना हमीदा निवासी सोहेल खान पुत्र कुरबान अली को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश: उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन