-
☰
हरियाणा: हिसार में मोटरसाइकिल चोरी मामले में दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक हुआ बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना अग्रोहा पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई हिसार के एसपी सिद्धांत जैन आईपीएस के निर्देशानुसार वाहन चोरी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हंसराज पुत्र फूलाराम, निवासी गांव भोड़ा होशनाक, जिला फतेहाबाद ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच मुख्य सिपाही विक्रम सिंह नंबर 270/हिसार द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में पहले आरोपी रवि पुत्र ओमप्रकाश, निवासी माता मंदिर के नजदीक, गांव अग्रोहा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की आगे की जांच में पुलिस ने दूसरे आरोपी राधेश्याम उर्फ लांगरी पुत्र जगदीश, निवासी बड़ोपल, जिला फतेहाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी राधेश्याम उर्फ लांगरी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल नंबर HR-20U-1190 बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित कार्रवाई भी पूरी कराई। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान और चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि वाहन चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तर प्रदेश: उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन