Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शामली पुलिस ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/11/2026 10:53:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/11/2026 10:53:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शामली महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शामली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शामली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अभियान के दौरान महिला संबंधी अपराधों, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में सहायता प्राप्त करने के लिए 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस की सहायता लें। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से सुरक्षित वातावरण, सम्मानजनक जीवन और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


Featured News