-
☰
गुजरात: विधायक ने स्व-गणना पूरी कर जनता से सहयोग की करी अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: व्यारा के विधायक मोहनभाई कोंकणी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत अपनी स्व-जनगणना पूर्ण कर तापी जिले के नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागी बनने की अपील की है।
विस्तार
गुजरात: व्यारा के विधायक मोहनभाई कोंकणी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत अपनी स्व-जनगणना पूर्ण कर तापी जिले के नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 17 मई से 31 मई के दौरान आयोजित स्व-गणना कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक self.census.gov.in पर जाकर अपनी तथा अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सही और समय पर दी गई जानकारी देश के विकास तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगी। विधायक मोहनभाई कोंकणी ने भी स्व-जनगणना पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया और नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक जुड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे अनुरोध करते हुए कहा कि 1 जून से 30 जून के दौरान आयोजित होने वाली घर सूची एवं मकान गणना कार्यवाही के समय गणना कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी देकर पूर्ण सहयोग देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मंगलवार पर शीतला देवी मंदिर में भंडारा हुआ संपन्न
मध्य प्रदेश: युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: सती माता-जुंजार मालदेव मंदिर में ध्वजारोहण, वार्षिकोत्सव संपन्न
गुजरात: कृषि अधिकारियों को वीडियो प्रोडक्शन स्किल का हुआ प्रशिक्षण