Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने फहराया पुलिस ध्वज, पुलिसकर्मियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/11/2026 11:09:08 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/11/2026 11:09:08 am
Share:

विस्तार

गुजरात: पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को यह ध्वज प्रदान किया था। यह ध्वज पुलिस बल के शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल सहित सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस झंडा दिवस के माध्यम से पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और जनसेवा के प्रति उसकी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, इंतजार के बाद घर लौट रहे बच्चे; ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़: पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भू-विस्थापित, मकान किराया, मुआवजा और रोजगार की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

हरियाणा: पैलेडियम स्कूल में हिसार पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के गुर

हरियाणा: धुंध से पहले सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, 10 दिन में लगेंगे व्हाइट स्ट्रिप और रिफ्लेक्टर


Featured News