Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एटा पुलिस की सराहनीय पहल, मूक-बधिर वाहन चालकों की बाइक-स्कूटी पर लगाए 'DEAF DRIVER' के पहचान चिह्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/11/2026 11:01:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/11/2026 11:01:07 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एटा में मूक-बधिर दिव्यांग वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। यातायात जागरूकता माह नवंबर 2026 के तहत एटा पुलिस ने मूक-बधिर वाहन चालकों की बाइक और स्कूटी पर 'DEAF DRIVER' लिखे पहचान चिह्न लगवाए, ताकि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालक उनकी स्थिति को समझ सकें और उनके प्रति सावधानी बरतें। सोमवार, 23 नवंबर को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक सच्चिदानंद ने दिव्यांग वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मूक-बधिर वाहन चालकों की पहचान आसान बनाना और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही, दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम में एसएसपी ने एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता और उनके साथियों को सामाजिक योगदान के लिए ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, सांकेतिक भाषा अनुवादक आरती यादव ने अनुवाद और कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर एसएसपी ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और दिव्यांग वाहन चालकों के साथ सड़क पर विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह, प्रभारी यातायात अब्दुल कादिर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस की इस पहल से सड़क सुरक्षा के साथ-साथ समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और सम्मान का संदेश भी दिया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, इंतजार के बाद घर लौट रहे बच्चे; ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़: पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भू-विस्थापित, मकान किराया, मुआवजा और रोजगार की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

हरियाणा: पैलेडियम स्कूल में हिसार पुलिस ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के गुर

हरियाणा: धुंध से पहले सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, 10 दिन में लगेंगे व्हाइट स्ट्रिप और रिफ्लेक्टर


Featured News