-
☰
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश प्रमुख ने MSP पर खरीदी मूंगफली
- Photo by :
संक्षेप
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश प्रमुख परसोतमभाई नाथाभाई मुंगरा ने गुजरात सरकार को बताया है कि, गुजरात के किसानों की मांग है कि, सरकार प्रत्येक खातेदार किसान से 300 मन मूंगफली समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे।
विस्तार
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति के प्रदेश प्रमुख परसोतमभाई नाथाभाई मुंगरा ने गुजरात सरकार को बताया है कि, गुजरात के किसानों की मांग है कि, सरकार प्रत्येक खातेदार किसान से 300 मन मूंगफली समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे। गुजरात सरकार ने इस वर्ष प्रत्येक खातेदार किसान से केवल 70 मन मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है, जो उचित नहीं है और यह निर्णय किसानों को बिल्कुल स्वीकार नहीं है। इस निर्णय का पूरे गुजरात के किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। किसानों की स्पष्ट मांग है कि इस वर्ष प्रत्येक खातेदार किसान से 300 मन मूंगफली समर्थन मूल्य पर खरीदी जानी चाहिए। इससे कम मात्रा में खरीद करने से किसानों को भारी नुकसान होगा। वर्तमान में मार्केट यार्ड में मूंगफली का भाव ₹800 से ₹850 प्रति 20 किलो तक ही मिल रहा है, जो किसानों के लिए बिलकुल भी लाभदायक नहीं है। इस कीमत में किसानों को बीज, खाद, दवा, मजदूरी, ट्रांसपोर्टेशन, बिजली बिल जैसे खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों में भी किसानों को इतनी कम कीमत पर मूंगफली बेचना नुकसानदायक साबित हो रहा है। किसानों का कहना है कि गुजरात सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मार्केट यार्ड में भी वही समर्थन मूल्य लागू हो जो सरकार द्वारा घोषित किया गया है। ऐसी पूरे गुजरात के किसानों की एकमुख मांग है।
मध्य प्रदेश: बटरमारा में बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस थाना हट्टा में रखा गया
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मालगाड़ी से कटकर महिला की हुई मौत, सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ईद-उल-फितर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों ने किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर विजयपुर ईदगाह में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज
राजस्थान: नववर्ष महोत्सव समिति ने फलोदी दुर्ग पर किया ध्वजारोहण