-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मालगाड़ी से कटकर महिला की हुई मौत, सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलिया से वाराणसी जा रही थी गाड़ी गाजीपुर में शुक्रवार देर शाम एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सिटी रेलवे स्टेशन और गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के नीचे रात करीब 8 बजे हुआ। महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलिया से वाराणसी जा रही थी गाड़ी गाजीपुर में शुक्रवार देर शाम एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सिटी रेलवे स्टेशन और गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के नीचे रात करीब 8 बजे हुआ। महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जीआरपी के अनुसार, महिला की मौत बलिया से वाराणसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई। मृतक महिला की पहचान दिलशादपुर (बाराचवर) निवासी छोटेलाल सिंह की पत्नी पूनम सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
छत्तीसगढ़: शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश: अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जयंती पर माल्यार्पण, जन्मस्थली की उपेक्षा पर उठे सवाल
बिहार: तारिक अनवर की अगुवाई में मनिहारी मजार शरीफ पर ऐतिहासिक चादरपोशी, अमन-शांति का संदेश
बिहार: नई सरकार, नया नेतृत्व, बिहार को नई दिशा, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती
राजस्थान: फलोदी आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार आयोजित